×

Delhi Fire News: लक्ष्मी नगर के रिहायशी इलाके में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आईं 4 इमारतें, 14 फ्लैट प्रभावित

 

शनिवार देर रात पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले रमेश पार्क, जे एक्सटेंशन के एक रिहायशी इलाके में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की शुरुआत सबसे पहले एक ट्रांसफॉर्मर में हुई, जिसके बाद चिंगारियां आस-पास की इमारतों तक फैल गईं। देखते ही देखते, आग ने चार रिहायशी इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लगभग 14 फ्लैट प्रभावित हुए। घटना की सूचना मिलते ही, दमकल विभाग तुरंत हरकत में आ गया।

देर रात लगी आग
दमकल विभाग के सहायक मंडल अधिकारी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आग लगने के संबंध में उन्हें रात 12:45 बजे एक कॉल मिली थी। मौके पर पहुंचने और स्थिति की गंभीरता का आकलन करने के बाद, कुल आठ दमकल गाड़ियां (फायर टेंडर) तैनात की गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
खुशकिस्मती से, इस आग की घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच फिलहाल जारी है, और स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है।