×

Farmers Protest पर बोले राहुल गांधी, PM के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा किया…

 

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को लेकर पंजाब से दिल्ली तक बवाल मचा है। पंजाब हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन की सांसे फूलने लगी है। हालांकि, किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान में प्रदर्शन करने की सरकार ने अनुमति दे दी है। दिल्ली टिकरी और सिंधु बॉर्डर पर किसान एकत्रित हो रहे हैं।

इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल गांधी ने किसानों के खिलाफ सरकार के एक्शन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहंकार बताया है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रयिंका गांधी का आरोप है कि बीजेपी सरकार खरबपति मित्रों के लिए कालीन बिछाती है लेकिन देश का अन्नदाता जब दिल्ली आना चाहता है तो उनके रास्ते खोद दिए जाते हैं। दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए तो वो ठीक है, लेकिन सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि बड़ी दुखद फोटो है। हमारा नारा तो जय जवान जय किसान था लेकिन आज पीएम मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया है। किसानों का कहना है कि जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। एक किसान ने कहा कि हम पीछे हटने वाले नहीं है। हम 6 महीने का राशन लेकर आए हैं। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

Read More…
Iran Israel tension: ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक की हत्या, बढ़ा इजरायल से युद्ध का खतरा
Covid 19 Vaccine: PM मोदी पहुंचे अहमदाबाद, कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का ले रहे जाएगा…