×

CAA Protest: करावल नगर में सीएए के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

 

भारत में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ देशभर कई हिस्सों में धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली के शाहीनबाग में पिछले कई दिनों से चल रहा प्रदर्शन अभी शांत भी नहीं हुआ था। इस दौरान जाफराबाद में सीएए के खिलाफ एक और बवाल खड़ा हो गया है। नागरिकता कानून के विरोध में जाफराबाद में रविवार को जमकर पत्थरबाजी हुई है1 करावल नगर में दो गुटों के बीच विवाद गहरा गया। इस दौरान उपजे विवाद मे कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। आगजनी और उपजे बवाल से पूरे इलाके में तनावे के हालात बन गए। ऐसे में रविवार रात को दिल्ली काफी अशांत नजर आई।

नागरिकता कानून के  विरोध में मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में कुछ लोगों नेद मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनरकारियों ने ट्रैफिक को रोकने का प्रयास किया और कई जगह विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान बीच-बचाव में आई पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों ने धक्का-मुक्की की। इस बीच कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।

जाफराबाद में रविवार देर शाम को नागरिकता कानून के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। इस दौरान लोगों ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ सड़क पर मार्च निकाला। इससे पहले दोपहर को जाफराबाद में नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ और समर्थन में लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान प्रदर्शनरकारियों ने पथराव करना शुरू कर दिया। पत्थर फेंकने से कई लोगों को चोटें आई है। इसके बाद करावल नगर के शेरपुर चौक पर नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। शेरपुर चौक के पास भीड़ का उग्र प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने यहां पर कई वाहनों में आग लगा दी। सीएए के विरोध में यहां भी लोग उतरे हुए हैं। मालवीय नगर में पुलिस ने लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारियों के खदेडा है।

भारत में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ देशभर के कई हिस्सों में धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली के शाहीनबाग में पिछले कई दिनों से चल रहा प्रदर्शन अभी शांत भी नहीं हुआ था। इस दौरान जाफराबाद में सीएए के खिलाफ एक और बवाल खड़ा हो गया है। नागरिकता कानून के विरोध में जाफराबाद में जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की घटना से तनाव बढ़ गया। CAA Protest: करावल नगर में सीएए के खिलाफ उग्र प्रदर्शन