×

Congress New Updates: अहमद पटेल के बाद कांग्रेस कोषाध्यक्ष कौन? इन नामों पर लग सकती है मुहर….

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अहमद पटेल के निधन से कांग्रेस कोषाध्यक्ष का पद खाली हो गया है। कांग्रेस के सामने अब बड़ा सवाल है कि किसे कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए? कुछ महीनों बाद बंगाल सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं जबकि तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव हैं।  ऐसे में पार्टी को जल्द ही नए कोषाध्यक्ष की नियुक्त करना अहम हो गया है।

कांग्रेस कोषाध्यक्ष के पद के लिए पार्टी के अंदर तीन भरोसेमंद और कद्दावर नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इस पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ, वरिष्ठ नेता वेणुगोपाल और मिलिंद देवड़ा के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि गहलोत प्रदेश की सत्ता नहीं छोड़ेंगे। इसके चलते कमलनाथ और वेणुगोपाल के नाम पर कांग्रेस कोषाध्यक्ष के पद की मुहर लगने की उम्मीद है। कमलनाथ के इस लिस्ट में शामिल होने से मध्य प्रदेश में नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज हुई है।

पूर्व सीएम कमलनाथ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में कमलनाथ कांग्रेस कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने की संभावनाओं को बल मिला है। केसी वेणुगोपाल वर्तमान में पार्टी महासचिव के पद पर है। पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उनकी ईमानदारी के मुरीद है। ऐसे में उनको अहम जि्म्मेदारी मिल सकती है।

Read More…
Lockdown in India? क्या देश में एक बार फिर से लगेगा लॉकडाउन….
Farmer Protest in Delhi: किसानों का हल्ला बोल, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम…