×

AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर 650 करोड़ के दवा घोटाले का आरोप, LNJP अस्पताल के बाहर किया मौन प्रदर्शन

 

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर 650 करोड़ रुपये के कथित दवा घोटाले का आरोप लगाते हुए सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल के बाहर मौन सांकेतिक प्रदर्शन किया। पार्टी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लंबी मानव शृंखला बनाकर विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं के हाथों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व डीजीएचएस डॉ. वत्सला अग्रवाल की तस्वीर वाले प्लेकार्ड थे।

इन प्लेकार्डों के जरिए आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया, "यह रिश्ता क्या कहलाता है?" पार्टी का आरोप है कि दवा खरीद से जुड़े कथित मामले में सरकार जवाब देने से बच रही है। हालांकि, इस मामले में भाजपा या दिल्ली सरकार की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।