तेंदुए के हमले में किसान घायल, पांच घंटे चले अभियान के बाद वन विभाग ने पकड़ा.. गांव में अफरा-तफरी
May 14, 2025, 09:00 IST
मंगलवार सुबह ठाकुरद्वारा क्षेत्र के आलमगीरपुर गांव में तेंदुए ने किसान सुखलाल पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। करीब पांच घंटे चले अभियान के बाद विभाग ने ग्रामीणों की मदद से हमलावर तेंदुए को पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद गांव में राहत का माहौल है।