☰
×

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का खतरा, बस्तर संभाग के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने की आशंका है। तूफान के आगे बढ़ने के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग के पांच जिलों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

बस्तर के इन 5 जिलों पर विशेष नजर

29 अक्टूबर के अलर्ट में बस्तर संभाग के कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों को शामिल किया गया था। वहीं, 30 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर और दंतेवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी था।

कमजोर पड़ा तूफान, फिर भी बारिश का खतरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नब का अवशेष दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिण ओडिशा के ऊपर डिप्रेशन के रूप में सक्रिय रहा। तूफान कमजोर होने के बावजूद इसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई।

प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों पर जाने से बचने की जरूरत है। किसानों को भी खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।