बंद कमरे में मिला भयावह मंजर: सुबह दरवाजा नहीं खुला तो मां ने झांककर देखा, उड़ गए होश
दुर्ग जिले में एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामले को लेकर दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब गोविंद के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तब परिवार को शक हुआ।
एएसपी के मुताबिक, गोविंद की मां ने किसी तरह कमरे के अंदर झांककर देखा तो भीतर का भयावह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे के अंदर का नजारा इतना डरावना था कि परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि घटनास्थल से सबूत जुटाए जा सकें।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, हालांकि अभी पूरे मामले की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस आसपास के लोगों और परिवार से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे कोई पारिवारिक तनाव, मानसिक दबाव या अन्य कारण तो नहीं था।
अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।