×

चंडीगढ़ क्लब में बवाल: फ्रांस में पढ़ने वाले छात्र से बेरहमी से मारपीट, फुटेज में जाने पिस्टल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी; 5 पर केस दर्ज

 

चंडीगढ़ के एक क्लब में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फ्रांस में पढ़ाई कर रहे एक भारतीय छात्र के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि पहले उसकी उंगलियां मरोड़ी गईं, फिर चेहरे और सिर पर लगातार मुक्के और लातें मारी गईं। हमले में लोहे के कड़े और मेज का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। छात्र का दावा है कि घटना के बाद उसके बाएं कान से सुनाई देना बंद हो गया।

पिस्टल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Kv4xOmWVS-w?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Kv4xOmWVS-w/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पीड़ित छात्र के अनुसार, मारपीट के बाद एक आरोपी क्लब से बाहर गया और अपनी कार से पिस्टल निकालकर लहराने लगा। छात्र का आरोप है कि आरोपी ने खुद को एक जज का बेटा बताते हुए उसे और उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी।छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने क्लब के बाहर बीएमडब्ल्यू कार से उसे कुचलने की कोशिश की। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एफआईआर में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, उनमें पंजाबी गायक करण औजला के मैनेजर बलदीप सिंह सराओ उर्फ बाली भी शामिल हैं। इसके अलावा जगदीप सिंह कंग उर्फ जग्गी का नाम भी एफआईआर में दर्ज किया गया है, जिसे वर्ष 2022 में मोहाली स्थित पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हुए हमले के मामले में आरोपी बनाया गया था।

मेडिकल जांच और साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

पुलिस ने घायल छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया है और क्लब परिसर के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा अन्य डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि घटना के समय क्लब में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और आरोपियों के पास हथियार कैसे पहुंचे।

आरोपों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। छात्र द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। अभी तक आरोपियों की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला हाई-प्रोफाइल नामों से जुड़ा होने के कारण भी चर्चा का विषय बना हुआ है।