अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से की सगाई, फुटेज में देंखे घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज; हार्दिक पंड्या ने दी बधाई
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अर्शदीप ने मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ सगाई कर ली है। क्रिकेटर ने समरीन को घुटनों पर बैठकर रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। समरीन ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कीं। इसके बाद दोनों को सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
समरीन ने अपनी पोस्ट में रिश्ते को लेकर भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा कि जिंदगी ने उन्हें एक-दूसरे का साथ दिया है और अब वे पूरी जिंदगी एक-दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं। समरीन ने बुधवार दोपहर करीब 4:30 बजे ये तस्वीरें पोस्ट की थीं। देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। क्रिकेट और मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोगों ने दोनों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
घुटनों पर बैठकर अर्शदीप ने किया प्रपोज
सगाई की तस्वीरों में अर्शदीप सिंह समरीन कौर के सामने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। समरीन ने तस्वीरों के साथ अपने रिश्ते को लेकर प्यार भरा संदेश साझा किया।उनकी पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी इस सगाई की खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, दोनों की शादी की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
हार्दिक पंड्या ने दी बधाई
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर की सगाई पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दोनों को बधाई देते हुए लिखा, 'बधाई हो, भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे।' हार्दिक के इस कमेंट के बाद फैंस ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं।अर्शदीप सिंह पिछले कुछ समय से क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में हुए बड़े ट्रेड को लेकर भी सुर्खियों में हैं। IPL 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच एक बड़ा खिलाड़ियों का आदान-प्रदान हुआ है।
IPL 2027 से पहले अर्शदीप और हार्दिक की टीम बदली
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए ट्रेड में अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। वहीं, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस को छोड़कर पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं। इस बड़े बदलाव ने आईपीएल के आगामी सीजन को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।
आईपीएल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हार्दिक पंड्या की फीस 16.35 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 18 करोड़ रुपये कर दी गई है। वहीं, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपये की फीस पर जुड़े हैं।अर्शदीप सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। वह अपनी स्विंग और डेथ ओवरों में गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। अब सगाई और आईपीएल ट्रेड के चलते वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। क्रिकेट फैंस को जहां मैदान पर उनके प्रदर्शन का इंतजार है, वहीं उनकी निजी जिंदगी में शुरू होने वाले नए सफर को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है।