×

रोहतास : सांसद पशुपति पारस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला भी फूंका; कार्यकर्ता बोले- पीठ में छुरा भोंकने का किया काम

 

LJP के दो खेमों में बंटने के बाद अलग-अलग जिलों में कार्यकर्ता किसी न किसी एक गुट का समर्थन कर रहे हैं। रोहतास में LJP कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने सांसद पशुपति पारस का पुतला फूंका। साथ ही कहा कि उन्होंने पीठ में छुरा भोंकने का काम किया है। जनता कभी माफ नहीं करेगी।लोजपा नेता चंद्रशेखर पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पशुपति पारस पर पार्टी के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया और कहा कि लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान जी के निधन के अभी कुछ महीना ही बीते हैं और जिस तरह से उनके पुत्र चिराग पासवान के पीठ में उनके ही परिवार के लोग खंजर भोंकने का काम किया हैं।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामविलास पासवान की विरासत पर कब्जा करने की अनैतिक कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि रोहतास जिले के लोक जनशक्ति पार्टी के सभी कार्यकर्ता चिराग पासवान के साथ हैं। उनको दरकिनार करने की कोशिश करने वालों को जनता जरूर सबक सिखाएगी। बता दें कि गुरुवार को LJP के पारस गुट के नेताओं की बैठक भी पटना में होने वाली है।