मधुबनी : कार्यक्रम:लाेहिया चाैक से सफाई कार्यक्रम की हुई शुरुआत, कचरे का हुआ उठाव
Jun 12, 2021, 18:20 IST
मालूम हो कि नगर पंचायत फुलपरास के कार्यपालक पदाधिकारी के तौर पर बहरहाल घोघरडीहा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पुष्कर कुमार पुष्प ही कार्यों की देखभाल कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में शुक्रवार को पूर्वाह्न में फुलपरास लोहिया चौक पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक प्रसाद, अंचल अधिकारी धर्मनाथ बैठा, थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आलोक कुमार और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में नगर पंचायत कर्मियों ने साफ-सफाई कार्यक्रम की शुरुआत की।नगर पंचायत के गठन के बाद नगर पंचायत परिसीमा अंतर्गत साफ-सफाई कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को लोहिया चैक से शुरू की गई। लोहिया चौक से अनुमंडलीय अस्पताल तक सड़क व इसकेे किनारे पड़े कचरों को साफ किया गया।