×

नालंदा : कोरोना संक्रमण की रोकथाम को बिहारशरीफ निगम ने सैनिटाइजेशन आरंभ करने का लिया निर्णय

 

शुक्रवार को नगर निगम सभागार में सशक्त कमिटी की बैठक की गई। इस बार भी बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि से की गई। मालूम हो बैठक में लिए गए निर्णयों के नाम पर अब तक खानापूर्ति ही होती रही है। पिछली बैठक में सशक्त समिति के कई सदस्यों ने बैठक को खानापूर्ति बताया था। हालांकि इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।जिसमें मेयर वीणा कुमारी, उपमेयर शर्मिली परवीण, नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल सहित सशक्त कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया। उसमें बरसात के पूर्व नालों की सफाई तथा जल-जीवन के अंतर्गत तालाबों की उड़ाही पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वहीं कोरोना की भयावहता को देखते हुए एक बार फिर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था को आरंभ करने का निर्णय लिया गया।