×

गोपालगंज :पटना के 20 वर्षीय केशव त्योहार ने भोजपुरी फ्लेवर को पंजाबी सिंगर के साथ सामने लाया

 

जयपुर डेस्क!!यह गाना उन्होंने पंजाब की वॉलीवुड सिंगर आकांक्षा भंडारी के साथ मिलकर गाया है। केशव बिहार के बोरिंग रोड, पटना के रहने वाले हैं और उनकी उम्र महज 20 साल है।
वीवो ने पहली बार किसी इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट का गाना रिलीज किया इस गाने को पंजाब की सिंगर के साथ उन्होंने इसलिए गाया है कि इस गाने के बिहारी फ्लेवर या भोजपुरी फ्लेवर को देश-दुनिया के लोग महसूस करें। इस गाने की खास बात यह भी कि वीवो ने केशव के रुप में पहले इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट का गाना रिलीज किया है। महज पांच दिन पहले इसको रिलीज किया गया है और इसे डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसे सुना है। एप्पल म्यूजिक, स्पॉटि फाई में 15 प्ले लिस्ट में यह गाना है।

केशव से भास्कर ने बात की। उनके पिता राहुल कुमार बिजनेस मैन हैं और मां प्रेम दिव्या संत जोसेफ स्कूल में म्यूजिक टीचर हैं। केशव बताते हैं कि बिहार के भोजपुरी फोक के प्रति जो लोगों का नजरिया है उस परस्पेक्टिव को चेंज करने की कोशिश है। इस गाने की दो पंक्तियां ‘ चैता ‘ से इंस्पायर हैं। पहली लाइन पूरी तरह चैता से उठायी गई है-

इस गाना में नया धुन देने की कोशिश की गई है। वायलिन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट को मिला कर अलग तरह की धुन केशव ने बनाई है। इसमें यूथ की लाइकिंग का खास ख्याल रखा गया है।

इसेस पहले सलीम सुलेमान के साथ गाया था इंग्लिश में ..रोते सैंया… गाना से ठीक पहले केशव ने फरवरी 2021 में समील सुलेमान के साथ इंग्लिश में गाना गया था। उसे यू ट्यूब, टिकटॉक, जोश मिलाकर सौ मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। उसकी शूटिंग गोवा में हुई थी। वह सलीम सुलेमान का पहला इंग्लिश गाना था।

केशव ने गुरु रजनीश से बचपन से संगीत की शिक्षा ली। चार वर्ष की उम्र से ही वे गा रहे हैं। आगे उन्होंने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खां से भी संगीत की शिक्षा ली।