☰
×

नेपाल से आ रहा दोगुना पानी, बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में; जल संसाधन विभाग हाई अलर्ट पर

 

नेपाल में अगस्त के दौरान आई फ्लैश फ्लड के मुकाबले इन दिनों बिहार की नदियों में करीब दोगुना पानी आने की बात सामने आ रही है। बड़ी मात्रा में पानी बिहार पहुंचने के कारण कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हालात को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने अपने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है।

नेपाल से लगातार पानी आने के कारण बिहार की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कई इलाकों में नदियों का पानी फैलने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

चंपारण से वैशाली तक हाई अलर्ट

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए चंपारण से लेकर वैशाली जिले तक संबंधित जिलों के अंचल अधिकारियों यानी सीओ को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर, तटबंधों और बाढ़ प्रभावित इलाकों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।जल संसाधन विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारियों को 24 घंटे उपलब्ध रहने को कहा गया है, कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। तटबंधों की निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ संभावित संवेदनशील स्थानों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित जिलों में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों को किसी भी तरह की आपात स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। नेपाल से आने वाले पानी की मात्रा और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में जलस्तर में और बदलाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।