×

Siwan आज महागौरी, कल सिद्धिदात्री की पूजा

 


बिहार न्यूज़ डेस्क !!! मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन 17 अक्टूबर को होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन भी जारी कर दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकालने को लेकर अनुमति लेना अनिवार्य है। जुलूस के दौरान पैदल चलने पर रोक लगाया गया है। सभी लोग गाड़ी में सवार होकर प्रतिमा विसर्जन करने जाएंगे। यह भी अनिवार्य किया गया है कि कोरोना का वैक्सीन लेने वाला ही व्यक्ति शामिल होगा। पशु और जानवर को ले जाने पर प्रतिबंध है।

दुर्गा पूजा के दौरान आस्था के साथ ही लोगों के सेहत पर भी नजर रखा है। शहर के छह पूजा पंडालों में कोरोना का टीका लगाने का व्यवस्था किया गया है। यहां मां दुर्गा के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को टीका लगाया जाएगा। जिसके साथ ही सभी प्रखंडों में भी एक-एक पूजा पंडाल के समीप टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। रामराज मोड, ललित बस स्टैंड, पटवाटोली और कचहरी रोड स्थित बंगाली समुदाय के पूजा स्थल के समीप टीका लगाया जाएगा।

सिवान न्यूज़ डेस्क !!!