×

बिहार के 8 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, बख्तियारपुर में बिजली गिरने से 3 की मौत

 

बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के इलाकों में सोमवार शाम से बादलों की आवाजाही देखी गई। देर रात हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को दिन में उमस लोगों को परेशान कर सकती है और फिर बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
बिहार के 8 जिलों में बारिश की चेतावनी
बिहार के 8 जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटे के बाद अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दो दिनों के बाद मौसम में बदलाव के साथ दक्षिणी भागों के अधिकांश जिलों में गर्म और उमस भरे दिन रहने की संभावना है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, गर्मी लोगों को परेशान करेगी। हालाँकि, लू जैसी स्थिति उत्पन्न होने की कोई संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।