आरा जंक्शन पर महानंदा एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतरीं, यात्रियों में मची अफरातफरी
बिहार के आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा सामने आया है। यहां महानंदा एक्सप्रेस की तीन बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं। हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।
तीन बोगियां पटरी से उतरीं
जानकारी के मुताबिक, महानंदा एक्सप्रेस आरा जंक्शन पर पहुंची थी, इसी दौरान ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना के बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी है।
यात्रियों में मची अफरातफरी
ट्रेन की बोगियां पटरी से उतरते ही यात्रियों में दहशत फैल गई। अचानक हुई घटना के बाद यात्री अपनी-अपनी बोगियों से बाहर निकलने लगे। स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
अप लाइन पर परिचालन ठप
हादसे का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा है। आरा जंक्शन की अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन अभी भी ठप है। इससे इस रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ने की संभावना है।
रेलवे की टीम पटरी से उतरी बोगियों को हटाने और रेल परिचालन सामान्य करने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल हादसे से जुड़े अन्य विवरण का इंतजार है।