×

बिहार में 13 मई तक भीषण गर्मी से राहत नहीं, दिन के साथ रात भी रहेगी गर्म

 

पश्चिमी हवाओं के कारण राजधानी सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। मौसम में बदलाव के साथ ही पटना समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 38.3 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि डेहरी में राज्य में सबसे अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान भोजपुर, गया, रोहतास, विक्रम, भोजपुर, भभुआ, बक्सर के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 19.6 मिमी बारिश भागलपुर के अगियाम में दर्ज की गई।

अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, राज्य में पछुआ हवा चलने के कारण अगले 48 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने तथा अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 10 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्वी जिलों में गर्म और शुष्क दिन रहने की संभावना है। 13 मई तक राज्य में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पटना और आसपास के इलाकों में गुरुवार को मौसम शुष्क रहा। लोग गर्म हवा से परेशान रहे।