×

‘भैंसवा जो हम लाये न…’ जब अनंत सिंह के तबेले में पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी

 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की मुलाकातों में दिलचस्प बातें भी सामने आ रही हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के आवास पर पहुंचे। पहुंचते ही अनंत सिंह उन्हें सीधे अपने अस्तबल में ले गए। इस दौरान अनंत सिंह ने वहां खड़े भैंसे की ओर इशारा किया और मुस्कुराते हुए उसकी नस्ल बताई। वहीं, अशोक चौधरी ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि भैंसा हम लाए थे। इस दौरान दोनों के बीच हंसी-मजाक का माहौल पैदा हो गया और माहौल हल्का हो गया। अस्तबल में कुछ देर बातचीत के बाद दोनों नेता अंदर वाले हॉल में पहुंचे,

जहां मोकामा की मुलाकात के राजनीतिक समीकरण, चुनावी रणनीति और संभावित समर्थन पर चर्चा हुई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे सिर्फ "शिष्टाचार भेंट" बताया गया। मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने साफ कहा कि वह इस बार भी मोकामा से ही चुनाव लड़ेंगे और जनता का भरोसा टूटने नहीं देंगे। मोकाम सीट बिहार की हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील सीट मानी जाती है, जहां जातीय समीकरण और उम्मीदवार की छवि अहम होती है। अशोक चौधरी और अनंत सिंह की यह मुलाकात अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।