×

पटना में छात्र प्रदर्शन: वीडियो में जाने रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर तीसरी बार सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस ने रोका मार्च

 

खान सर की कोचिंग पर हमले के मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को एक बार फिर छात्रों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। यह तीसरा मौका है जब छात्र बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे और न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/YFfaToIXFoI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/YFfaToIXFoI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

छात्रों ने पटना कॉलेज से कारगिल चौक तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से पहले ही रोक दिया। स्थितिको खते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन वाहन भी बुलाया गया।प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों को पटना कॉलेज परिसर से आगे जाने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद वहीं पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। छात्रों का कहना था कि प्रशासन बिना किसी जांच समिति के किसी को सीधे जेल में डाल रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है।

छात्रों ने आरोप लगाया कि पहले मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना था कि रौशन आनंद के समर्थन में हजारों छात्रों का भविष्य और जीवन जुड़ा हुआ है, इसलिए सरकार को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने यह भी कहा कि “एक को जेल और एक को बेल” जैसी स्थिति न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने मांग की कि सभी पक्षों की निष्पक्ष जांच हो और किसी के साथ भेदभाव न किया जाए।

Patna में हुए इस प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए आसपास के इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया गया है और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है।वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन को नियमों के दायरे में ही अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की जांच प्रक्रिया कानून के अनुसार आगे बढ़ रही है।

फिलहाल शहर में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन छात्रों के लगातार आंदोलन से माहौल में तनाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि प्रशासन और छात्रों के बीच यह गतिरोध किस तरह सुलझता है और मामले में आगे क्या निर्णय सामने आता है।