×

chapra दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में माता के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विशेष पूजन हुई

 


बिहार न्यूज़ डेस्क !!! पांचवें स्वरूप स्कन्द माता की पूजा निष्ठा पूर्वक के अगले दिन सभी दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। माता के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विशेष पूजन की गई। मां के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा को यहां विशेष व्यवस्था की गई। मगर इस बार कोरोना को लेकर प्रशासन की ओर सख्ती बरती जा रही है। प्रशासन की ओर से शारीरिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। यहां माता के छठे स्वरुप हाथ की पूजा-अर्चना की जाती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की,  सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना होती है। मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा का विधान है। शक्ति का यह रूप शत्रु और दुष्टों का संहार करने वाला है। मान्‍यता है कि मां कालरात्रि ही वह देवी हैं जिन्होंने मधु कैटभ जैसे असुर का वध किया था। महा सप्तमी के दिन पूरे विधि-विधान से कालरात्रि की पूजा करने पर मां अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। मां कालरात्रि की पूजा करने वाले भक्तों को किसी भूत, प्रेत या बुरी शक्ति का भय नहीं सताता। इस बार महा सप्तमी 23 अक्टूबर को है।

छपरा न्यूज़ डेस्क !!!