×

Munger Firing: CISF की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पुलिस ने ही भीड़ पर चलाई थी गोली, झूठा निकला SP का दावा…

 

बिहार के मुंगेर जिले में दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग की थी। इस पर जिले के तत्कालीन पुलिस एसपी लिपि सिंह ने झूठा दावा किया था। एक रिपोर्ट के आधार पर ये पूरा मामला सामने आया है। सीआईएसएफ की रिपोर्ट में साफ लिखा है कि भीड़ को हटाने के लिए सबसे पहले मुंगेर पुलिस ने हवा में फायरिंग की थी। 26 अक्टूबर के गोलीकांड पर CISF की रिपोर्ट अगले दिन यानी 27 अक्टूबर को अपने अफसरों को भेज दी गई थी।

एसपी लिपि सिंह ने 27 अक्टूबर को मीडिया के सामने कैमरे पर कहा था कि भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने गोली चलाई थी। लिपि सिंह का कहना है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रतिमा का विसर्जन जल्द कराने को लेकर लोगों से बार-बार अनुरोध किया गया। इस बीच असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली एक एक युवक के लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस फायरिंग में 20 पुलिस कर्मी भी जख्मी हो गए थे।

CISF ने अपनी रिपोर्ट में ये कहीं नहीं लिखा है कि भीड़ की तरफ से फायरिंग की गई। रिपोर्ट में सिर्फ पथराव का जिक्र है। चुनाव के बीच मुंगेर शहर में अशांति और तनाव के बादल छाए हैं। गुरुवार को फिर से मुंगेर में हिंसा भड़क गई। पुलिस के लाठी चार्ज से नाराज लोगों ने सड़क पर उतर एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद पूरब सराय थाने के बाहर खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हिंसा भड़कने पर डीआईजी मनु महाराज ने खुद शहर का मोर्चा संभाला।

Read More….
France Terror Attack 2020: इस्लामिक आतंक के खिलाफ फ्रांस का महायुद्ध शुरू, ये महाशक्तियां आई साथ….
France Muhammad cartoon row: पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर भोपाल में प्रदर्शन, CM शिवराज सिंह हुए सख्त….