प्रतिशोध में सात लोगों को मारी गोली, दो की मौत, कई घायल
Apr 21, 2025, 09:35 IST
भोजपुर में अपराधियों ने सात लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में घटी। मृतकों की पहचान राहुल कुमार और लवकुश कुमार के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पूर्व के विवाद के कारण यह घटना घटी है। दो वर्ष पूर्व मुखिया पुत्र बबलू सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया गया था, जिसके बाद आज की घटना को बदले की भावना से अंजाम दिए जाने का संदेह है। पुलिस का कहना है कि आज मारे गए दोनों लोग पहले भी लोगों पर गोली चलाने और उन्हें घायल करने के आरोप में जेल जा चुके थे। घटना के बाद कई थानों की पुलिस गांव के सदर अस्पताल पहुंच गई है और घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.