×

रिटायर्ड DSP के बेटे ने देसी तमंचे से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिख गया ये बात

 

बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड डीएसपी के 40 वर्षीय बेटे ने देशी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद का जिक्र है। मृतक बेरोजगार था और आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार देर रात की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के बंदर बगीचा स्थित कौशल्या अपार्टमेंट में बीती रात रिटायर्ड डीएसपी अरुण कुमार चौधरी के बेटे नीरज कुमार ने देसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। नीरज की उम्र 40 साल बताई जा रही है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नीरज आर्थिक तंगी के कारण तनाव में था, जिसके कारण उसका अपने परिवार के साथ अक्सर झगड़ा होता था। आर्थिक तंगी से तनावग्रस्त होकर नीरज ने यह घातक कदम उठाया।

पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला।
बताया जा रहा है कि नीरज बेरोजगार था। उनकी पत्नी एक निजी स्कूल में पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें नीरज ने लिखा है कि वह पारिवारिक विवाद के चलते अपनी जान देना चाहता है। इधर, घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं लोगों के बीच सवाल उठने लगे कि आखिर नीरज ने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया?

शव बिस्तर पर पड़ा था।
बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार रात को घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात गोलियों की आवाज सुनी गई। जब परिजन नीरज के कमरे में पहुंचे तो उसका शव बिस्तर पर पड़ा था और उसके माथे से खून बह रहा था। स्थानीय पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।