उत्तर प्रदेश में न्यूक्लियर पावर प्लांट की तैयारी, NTPC ने शुरू किया सर्वे
Apr 2, 2026, 19:55 IST
उत्तर प्रदेश की बढ़ती बिजली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) राज्य में उच्च क्षमता वाला न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है।
NTPC उत्तरी क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक दिवाकर कौशिक ने जानकारी दी है कि प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए ललितपुर, प्रयागराज और सोनभद्र जिलों में संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर तकनीकी, पर्यावरणीय और संसाधन संबंधी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत सर्वे किया जा रहा है।
यदि यह परियोजना आगे बढ़ती है, तो इससे प्रदेश की ऊर्जा आपूर्ति मजबूत होने के साथ-साथ भविष्य की बिजली मांग को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।