×

GoBackModi: बिहार के सासाराम से PM मोदी की ललकार, बोले-NDA के कामों का नतीजा दिख रहा…

 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर कुछ दिन बाकी बचे हैं। राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार में जान फूंक दी है। इसी कड़ी में आज दिग्गज चुनावी मैदान में पूरी ताकत लगाने में लगे हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बसपा प्रमुख मायावती की बिहार में चुनावी जनसभाएं हैं। PM मोदी ने सासाराम रैली में अपना संबोधन भोजपुरी भाषा में शुरू किया। पीएम ने सबसे पहले रामविलास पासवान और रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी। बिहार के लोग कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहे हैं, नीतीश जी की अगुवाई में बिहार आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि अगर बिहार में तेजी से काम नहीं हुआ होता तो काफी लोगों की जान चली जाती। अमीर से अमीर देश भी इस महामारी से बच नहीं पाए हैं। बिहार के लोग कभी कन्फ्यूजन नहीं होते। इसके चलते एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनन जा रही है। कुछ लोग भ्रम फैलाने में लगे हैं लेकिन इसका कोई असर नहीं होगा। पीएम ने कहा कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है उन्हें  आसपास भी नहीं भटकने देंगे।

पीएम मोदी ने रैली में कहा कि जो लोग सरकारी नौकरी में रिश्वत खाते थे, वो फिर बिहार को ललचाई हुई नजरों से देख रहे हैं। ये बिहार के लोगों को ध्यान में रखना होगा कि वो लोग आखिर कौन थे? पहले यहां राशन लूट लिया जाता था, लेकिन अब हमारी सरकार गरीबों को मुफ्त में राशन देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।

Read More…
Mumbai Mall Fire: मुंबई के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, बगल की इमारत से हटाए 3500 लोग….
GoBackModi: बिहार के सासाराम से PM मोदी की ललकार, बोले-NDA के कामों का नतीजा दिख रहा…