×

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने बढ़ाई तेजस्वी की टेंशन, वायरल क्लिप में विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला ?

 

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार के तौर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और सांसद तारिक अनवर को नामित किया है। इससे विपक्षी गठबंधन में हलचल मच गई है। पप्पू यादव ने सोमवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक की। निर्दलीय सांसद पप्पू पहली बार बिहार चुनाव पर कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक के बाद पूर्णिया के सांसद ने कहा कि कांग्रेस की ओर से भी कई सीएम उम्मीदवार हैं। इस बयान से राजद खेमे में बेचैनी देखी जा सकती है, जिसने पहले ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/iB2mN3lXebM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/iB2mN3lXebM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title=""तेजस्वी चुनाव आयोग को लेकर गंभीर नहीं हैं" | Pappu Yadav का बड़ा हमला | Bihar Politics" width="1250">

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी और खड़गे के साथ बैठक की। इसमें बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी मौजूद थे। बैठक में आगामी बिहार चुनाव में कांग्रेस पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई। यह भी कहा जा रहा है कि इस दौरान पप्पू यादव ने राहुल और खड़गे से अलग-अलग भी बात की।

दिल्ली में हुई इस बैठक से बिहार का सियासी पारा गरमा गया है। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस में सीएम पद के लिए चेहरों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने राजेश राम और तारिक अनवर का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी की विचारधारा को बिहार के घर-घर तक पहुँचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

पप्पू यादव के इस बयान ने राजद खेमे में तेजस्वी यादव की चिंता बढ़ा दी है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मंगलवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि तेजस्वी महागठबंधन का चेहरा हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने पप्पू यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके कहने से कुछ नहीं होता। यह कांग्रेस का आधिकारिक बयान नहीं है। तिवारी ने कहा कि तेजस्वी 2020 में महागठबंधन का चेहरा थे और 2025 में भी रहेंगे। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, खड़गे या कांग्रेस प्रभारी क्या कह रहे हैं, यह मायने रखता है।

पप्पू यादव को राहुल-तेजस्वी के ट्रक पर चढ़ने से रोका गया

हाल ही में, महागठबंधन द्वारा मतदाता सूची संशोधन के विरोध में पटना में चक्का जाम के दौरान, पप्पू यादव को राहुल गांधी के खुले ट्रक पर चढ़ने से रोक दिया गया था। उस ट्रक में तेजस्वी यादव भी सवार थे। पप्पू यादव के साथ हुई इस घटना की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हुई थी। पप्पू के अलावा, कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार को भी खुले ट्रक पर चढ़ने नहीं दिया गया था। सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए के नेताओं ने इसे दोनों का अपमान बताया था।

पप्पू यादव के लालू-तेजस्वी परिवार से मतभेद जगजाहिर हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले, पप्पू ने अपनी जन अधिकार पार्टी (JAP) का कांग्रेस में विलय कर दिया था। वह कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया से चुनाव लड़ना चाहते थे। हालाँकि, तेजस्वी यादव ने पूर्णिया सीट कांग्रेस को नहीं दी और यहाँ से राजद के चुनाव चिन्ह पर बीमा भारती को मैदान में उतारा। फिर पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और पूर्णिया से सांसद बने।