×

MUZAFFARPUR  ब्रह्मपुरा पोखर में डूबने से एक किशोर की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम, शव की तलाश में जुटी पुलिस

 

बिहार न्यूज़ डेस्क !!! खेलने के दौरान मंगलवार देर शाम एक किशोर की पोखर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा पोखर की है। घटना के बाद स्थानीय लोगो की मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय गोताखोरों ने किशोर का शव ढूंढने के काफी प्रयास किया। वह मिल नहीं सका। इसके बाद ब्रह्मपुरा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। किशोर का शव ढूंढने के लिए sdrf को सूचना दी गई।आपकी जानकारी के लिए बता दे की, मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रोरोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना के संबंध में बताया कि किशोर स्थानीय है।

देर शाम वह 3 अन्य युवकों के साथ पोखर के समीप खेल रहा था। खेलने के दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह पोखर में चला गया। खबरों से प्राप्त जानकर के अनुसार बताया जा रहा है कि,मौके पर मौजूद अन्य युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जबतक लोग मौके पर जुटे किशोर पानी के काफी भीतर चला गया। जिसके बाद कुछ स्थानीय गोताखोरों ने पोखर में जाकर किशोर को ढूंढने के प्रयास किया। लेकिन, वह नही मिला। इसके बाद ब्रह्मपुरा पुलिस को सूचना दी गई। उसके परिजनों को घटना से अवगत कराया गया। जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, ब्रह्मपुरा पुलिस में बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।