×

Mathura तेहरिया बने बार के अध्यक्ष, सचिव चुने गए परिहार

 
   उत्तर प्रदेश न्यूज़ डेस्क!!! खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है किबार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष पद पर अजीत सिंह तेहरिया और सचिव पद पर सतेंद्र कुमार परिहार निर्वाचित हुए हैं। सर्वेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, हरिओम शर्मा संयुक्त सचिव, निमेष कुमार गर्ग आडिटर और बबीता सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए 28 उम्मीदवार चुनाव लड़े। अध्यक्ष और सचिव पद पर अजीत तेहरिया और राजेंद्र शर्मा के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा था। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि,शुक्रवार शाम छह बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले ही राउंड से अजीत तेहरिया ने बढ़त बनाना शुरू किया और अंतिम राउंड तक आगे ही बने रहे। सतेंद्र कुमार परिहार और गोपाल गौतम उर्फ आई के बीच सचिव पद के बीच टक्कर रही। सतेंद्र परिहार ने गोपाल गौतम उर्फ आई को 376 मतों से करारी शिकस्त दी। सर्वेश कुमार शर्मा ने उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार चौधरी को हराया। संयुक्त सचिव के पद पर हरिओम शर्मा विजयी रही। उनका मुकाबला रविद्र सिंह राजपूत से रहा। 1238 मत हासिल कर निमेश कुमार गर्ग आडिटर चुने गए हैं। बबीता सिंह ने सुरेश कुमार पांडेय को 465 मतों से हराया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया, एसोसिएशन के सभी पदों पर शांति पूर्ण और निष्पक्ष चुनाव हुआ।