शादीशुदा गर्लफ्रेंड बोली- आधी रात को मिलने आना… सुबह कमरे से इस हाल में मिली बॉयफ्रेंड की लाश
बिहार के रोहतास जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 28 साल के दिव्यांग आदमी की लव अफेयर के चलते बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि वह आदमी आधी रात को अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर गया था, जहां महिला के पति और ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया और मार डाला। यह घटना मुफ्फसिल थाना इलाके के बराढ़ी गांव में हुई। मरने वाले की पहचान शैलेंद्र कुमार सिंह के तौर पर हुई है, जिसका एक पैर कटा हुआ है।
घरवालों के मुताबिक, शैलेंद्र का गांव की ही शादीशुदा महिला रागिनी मिश्रा से लंबे समय से लव अफेयर चल रहा था। घरवालों का आरोप है कि शनिवार आधी रात को रागिनी ने शैलेंद्र को फोन करके अपने घर बुलाया। प्यार में अंधा शैलेंद्र बिना डरे वहां पहुंच गया। घरवालों को लगा कि वह किसी काम से बाहर गया है, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह किसी जाल में फंसने वाला है। पीट-पीटकर मार डाला
आरोप है कि जैसे ही शैलेंद्र महिला के कमरे में घुसा, उसके पति दद्दू मिश्रा और परिवार के दूसरे लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। दिव्यांग शैलेंद्र न तो भाग सका और न ही अपना बचाव कर सका। गुस्साए परिवार वालों ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब पुलिस पहुंची तो कमरे में शैलेंद्र की खून से लथपथ लाश मिली।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
मृतक के पिता लाल बदन सिंह ने घटना की सूचना 112 पर दी। मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के पति दद्दू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है और परिवार के दूसरे लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में पिटाई से मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।