×

madhubani बूबरही में 615 पदों के लिए 2092 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया

 


बिहार न्यूज़ डेस्क !!! चुनाव को लेकर बाबूबरही की धरती पर सियासत की सरगर्मी बढ़ गई है। पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई। पार्षद पद के छोड़कर मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी पंच के पदों पर प्रत्याशियों ने प्रशासन की पैनी नजर व चुस्त विधि-व्यवस्था के बीच नामांकन दाखिल किया। आपकी जानकारी के लिए बता दे की, पदाधिकारी प्रभा कुमारी ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई। बाबूबरही में आगामी 3 नवंबर को पंचायत चुनाव होगा जिसके लिए कुल 2092 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

108 पुरुष व 90 महिला, सरपंच पद के लिए 67 पुरुष और 59 महिला, पंचायत समिति पद के लिए 72 पुरुष और 97 महिला, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 530 पुरुष और 581 महिला और ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 212 पुरुष और 276 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।  कुल 2092 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन में महिलाओं की तादाद अधिक है। पांच पदों पर 1103 महिलाओं व 989 पुरुषों ने नामांकन किया है।

मधुबनी न्यूज़ डेस्क !!!