भागलपुर में मजदूर ने छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बिहार के भागलपुर जिले में एक मजदूर ने छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को ग्रामीणों की मदद से परिजन इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
घायल मजदूर की पहचान लगन मल्लिक (54) के रूप में हुई है। यह घटना जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के सगुठिया बाजार की बताई जा रही है।
रात में छत पर सो रहा था मजदूर
घायल के बेटे संतोष ने बताया कि रात के समय उसके पिता छत पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्होंने छत से छलांग लगा दी। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायल हालत में उन्हें नीचे उतारा।
इसके बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
परिजनों में मचा कोहराम
घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजन इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर मजदूर ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
परिवार के लोगों के अनुसार, लगन मल्लिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। फिलहाल आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मजदूर ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।
पुलिस का कहना है कि घायल के बयान और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
इलाज जारी, हालत गंभीर
मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में मजदूर का इलाज चल रहा है। परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टरों से बेहतर इलाज की उम्मीद जताई है।
फिलहाल सभी की नजरें मजदूर की हालत में सुधार पर टिकी हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।