×

GOPALGANJ  सोनी हत्याकांड मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

 

बिहार न्यूज़ डेस्क !!! घटना के संबंध में बताया जाता है कि भोरे बनिया छापर गांव निवासी हरेराम शर्मा कि पत्नी सोनी देवी, और इनके पाटीदार सीताराम शर्मा और चंदा देवी से घरेलू विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरेश शर्मा अपनी पुत्री को इलाज कराने के लिए गोरखपुर सावित्री अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने स्थिति को चिंताजनक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया था। झुलसी सोनी देवी की लखनऊ में ही मौत हो गई थी।

खबरों से प्राप्त जानकर के अनुसार बताया जा रहा है कि, 24 जून को चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें बनिया छापर गांव निवासी सीताराम शर्मा उनकी पत्नी चंदा देवी और पुत्र श्याम शर्मा,राहुल शर्मा को नामजद हत्या आरोपी बनाया गया था, इसी मामले में भोरे पुलिस ने देर रात बनिया छापर गांव में छापेमारी करते हुए।कांड में फरार चल रहे सीताराम शर्मा और उनकी पत्नी चंदा देवी को घर से गिरफ्तार कर लिया।सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि, बीते 3 माह पूर्व सोनी देवी हत्याकांड मामले में नामजद चार आरोपियों में से दो को सोमवार देर रात छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों काे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में मंगलवार को मंडल कारा भेज दिया गया।