×

Gopalganj  बहराइच-सीतापुर हाइवे पर ट्रक की टक्कर से सवारियों से भरी ऑटो के उड़े परखच्चे

 


बिहार न्यूज़ डेस्क !!! मंगलवार सुबह हरदी थाना के चहलारीघाट पुल के निकट सड़क हादसे में जिले के तीन मजदूरों की मौत हो गई। चारों ओर चीख पुकार की आवाज गूंजने लगी। अभी यूपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया है।  मंगलवार सुबह  बहराइच-सीतापुर हाईवे पर मजदूरों को लेकर एक ऑटो सीतापुर में एक प्लाई वुड फैक्ट्री में कार्य करने जा रहे थे। जिसमे टेंपो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग व पिकेट ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकला।

बिहार के महमदपुर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी 20 वर्षीय शिव कुमार साहनी, 50 वर्षीय शंभू साहनी व 24 वर्षीय महेश महतो की मौत हो गई। बलूही बाजार निवासी 22 वर्षीय बेचू कुमार, 36 वर्षीय सुरेंद्र साहनी, 19 वर्षीय रवि कुमार, 22 वर्षीय नीतीश, आजमीनगर निवासी 32 वर्षीय मुकेश साहनी व टेंपो चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।

एसओ भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

गोपालगंज न्यूज़ डेस्क !!!