किसानों के लिए खुशखबरी, पूसा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय गन्ना शोध संस्थान
May 22, 2025, 13:15 IST
समस्तीपुर जिले के पूसा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गन्ना अनुसंधान संस्थान स्थापित किया जाएगा। सरकार द्वारा इसकी सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने यह जानकारी दी।
ऑनलाइन लाइसेंसिंग पोर्टल का शुभारंभ
उन्होंने एक ऑनलाइन लाइसेंसिंग पोर्टल लॉन्च किया। गन्ना उद्योग मंत्री पासवान ने कहा कि इस नए ऐप के जरिए किसानों को गन्ने की खेती से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। किसानों को उन्नत कृषि तकनीक सिखाई जाएगी।
गन्ना उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हमारा उद्देश्य गन्ना किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज और मशीनरी उपलब्ध कराना होगा ताकि उनकी लागत कम हो सके और उत्पादन बढ़ सके।