×

‘इतनी रोक-टोक पसंद नहीं’ पति प्रेमी से मिलने नहीं देता था, प्यार में पागल पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटा
 

 

बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। दरअसल महिला का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था, जिसके चलते महिला ने अपने ही हाथों अपने पति को बर्बाद कर दिया। अपने प्रेमी के प्यार में पागल एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। इस घटना में उसकी पत्नी के प्रेमी ने भी उसका साथ दिया। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के धुरिया गांव निवासी भगवान भुइयां ने बताया कि उसकी भाभी का उसी गांव के रहने वाले विजय राम नामक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब देव के भाई को इस बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया। भगवान भुइयां ने बताया कि उसकी भाभी ने उसके भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया। पत्नी ने धोखे से इस पूरी घटना को अंजाम दिया।

पति की हत्या कर महिला फरार
महिला अपने पति को किसी काम के बहाने सुनसान जगह पर ले गई। इसके बाद वह अपने पति को गांव से बाहर ले गई और वहां अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने अपने पति पर हमला कर दिया। अपराध को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस