×

पटना में घरेलू विवाद बना खूनी वारदात, युवक ने पत्नी की हत्या की

 

बिहार की राजधानी पटना से ईद के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आलमगंज थाना क्षेत्र के पीरबैस मार्केट के पास शनिवार शाम घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया।जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई।

घटना ने परिवार की ईद की खुशियों को मातम में बदल दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।इस दर्दनाक घटना ने ए क बार फिर घरेलू विवादों के खतरनाक परिणामों की ओर ध्यान खींचा है।