×

MADHUBANI  सिलेंडर में आग लगने पर सुरक्षा के बारे में विस्तार से दी गई जानकारी

 
बिहार न्यूज़ डेस्क !!! अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने गैस सिलेंडर से लगने वाले आग और उसके बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनका कहना था की गैस सिलेंडर पर भी एक्सपायरी डेट लिखा होता है। इसलिए गैस लेने के क्रम में इस बात का ध्यान रखना चाहिए।  खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि,   कभी कभी इसके रेगुलेटर में आग लग जाती है। ऐसी स्थिति में इससे डरने की आवश्यकता नहीं है।बताया जा रहा है कि,प्रखंड क्षेत्र के लौफा बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा आग से सुरक्षा की जानकारी बच्चों को दी गई। सिर्फ प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी से ही आग पर काबू पाया जा सकता है। प्रशिक्षक ने भींगे सूती कपड़े से रेगुलेटर में लगी आग को बुझा कर जानकारी प्रस्तुत की।  स्कूल संचालक संतोष कुमार, शिक्षक रश्मि झा, किरण कुमारी, पुनीत दास के साथ काफी अधिक संख्या में विद्यालय के बच्चे एवं आसपास के अभिभावक मौजूद थे।