×

मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम में बेकाबू हुई श्रद्धालुओं की भीड़, फुटेज में देंखे धक्का-मुक्की के बाद भगदड़ जैसे हालात; महिला का सिर फटा

 

बिहार के प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। भीड़ का दबाव बढ़ने के बाद मंदिर परिसर में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस घटना में करीब 8 श्रद्धालु घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर सिंहेश्वर धाम मंदिर में रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। रात करीब 1 बजे सरकारी पूजा के बाद जैसे ही मंदिर के पट खोले गए, हजारों की संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में पहुंच गए। भीड़ लगातार बढ़ती गई और कुछ ही समय में हालात संभालना मुश्किल हो गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/fEul08Zthao?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/fEul08Zthao/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार में श्रद्धालुओं के बीच आगे निकलने की होड़ शुरू हो गई। इसी दौरान धक्का-मुक्की बढ़ने लगी और बैरिकेडिंग के पास दबाव बढ़ गया। कुछ श्रद्धालु संतुलन खोकर गिर पड़े, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक महिला श्रद्धालु लोहे की बैरिकेडिंग पर गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।घटना के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में लगे एक पुलिसकर्मी को भी चोट आई। बताया गया कि भीड़ संभालने के दौरान उनकी वर्दी तक फट गई। घायल श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मी को इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मधेपुरा के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और एसडीपीओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित कतार में लगाकर जलाभिषेक की व्यवस्था दोबारा शुरू कराई।करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मंदिर परिसर में स्थिति सामान्य हो गई। फिलहाल सिंहेश्वर धाम में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक की प्रक्रिया जारी है। मंदिर न्यास समिति ने श्रद्धालुओं से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है।

प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। सावन के अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण प्रशासन पहले से ही सुरक्षा इंतजाम में जुटा था, लेकिन अचानक बढ़े भीड़ के दबाव ने व्यवस्था के सामने चुनौती खड़ी कर दी।सिंहेश्वर धाम में हुई इस घटना के बाद धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि प्रशासन की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया और समय रहते हालात पर काबू पा लिया गया।