×

‘नीतीश कुमार का ये आखिरी विधानसभा सत्र होगा...' वायरल क्लिप में देखे PK का बड़ा दावा, उपेंद्र कुशवाहा पर भी कसा तीखा तंज

 

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज अपनी बिहार बदलाव यात्रा के तहत बिहार बदलाव पर एक जनसभा को संबोधित करने सीवान पहुँचे। रघुनाथपुर में जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने के मुद्दे पर एनडीए नेता उपेंद्र कुशवाहा पर कटाक्ष किया। उन्होंने मौजूदा विधानसभा सत्र को नीतीश कुमार का आखिरी सत्र बताकर मुख्यमंत्री को घेरा।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/v2CDg83NGOM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/v2CDg83NGOM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="Nitish Kumar का आखिरी सत्र? Prashant Kishor ने किया बड़ा खुलासा | Jan Suraaj Party | Bihar Elections" width="1250">

प्रशांत किशोर ने उपेंद्र कुशवाहा के उस बयान पर कटाक्ष किया जिसमें उन्होंने कहा था कि निशांत कुमार को जेडीयू का नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। अगर ऐसा है, तो वह एनडीए में क्यों हैं? एनडीए छोड़ दें। वह नीतीश कुमार के समर्थन से ही राज्यसभा सांसद बने हैं। उन्हें राज्यसभा का पद भी छोड़ देना चाहिए और नीतीश कुमार से अलग हो जाना चाहिए। नीतीश कुमार के समर्थन से राज्यसभा में रहना, मंत्री पद भी चाहिए और उनके खिलाफ शिकायत भी करना संभव नहीं है। सीवान ज़िले के रघुनाथपुर विधानसभा में बिहार बदलाव सभा के दौरान जन सुराज पार्टी के सूत्रधार श्री प्रशांत किशोर को सुनने उमड़ी भारी भीड़ की कुछ झलकियाँ।

'वर्तमान विधानसभा सत्र उनका आखिरी सत्र होने वाला है'

इसके साथ ही, प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा कि वर्तमान विधानसभा सत्र उनका आखिरी सत्र होने वाला है। नीतीश कुमार अपने लंबे राजनीतिक जीवन में आखिरी बार सदन के नेता के तौर पर विधानसभा जाएँगे। इसके बाद नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी समाप्त हो जाएगी। जनता उन्हें आगे काम करने का मौका नहीं देने वाली है।