×

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल, फुटेज में देंखे 6 गिरफ्तार, पुलिस ने किया बल प्रयोग

 

बिहार में रविवार को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा देखने को मिला। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, जो देखते ही देखते उग्र हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ट्रेनों को रोका, स्टेशन पर की तोड़फोड़

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/xZ8ZFOiQiNI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/xZ8ZFOiQiNI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में परीक्षा अभ्यर्थी स्टेशन पर पहुंचे थे। इस दौरान कुछ छात्रों ने कई ट्रेनों को रोक दिया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद दुकानों और परीक्षा स्पेशल ट्रेन के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कांच के टुकड़े बिखर गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालात बिगड़ने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्थिति लगातार बिगड़ने पर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब भीड़ काबू में नहीं आई तो पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। अधिकारियों के मुताबिक, उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया गया।

IG जितेन्द्र राणा ने दी जानकारी

आईजी जितेन्द्र राणा ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बार-बार ट्रेनों की इमरजेंसी चेन खींचकर रेल संचालन बाधित किया। उन्होंने कहा कि उपद्रवी लगातार नई-नई मांगें कर रहे थे, जिनमें अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की मांग भी शामिल थी। जबकि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे पहले ही दो स्पेशल ट्रेनें चला चुका था।

6 लोगों की गिरफ्तारी

पुलिस ने उपद्रव और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर

घटना के बाद रेलवे स्टेशन और परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।