×

शादी की खुशियों के बीच हुआ खूनी खेल! गल्फ से आए चाचा की गला रेतकर निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट काट कर फैलाई सनसनी

 

बिहार के मधुबनी में अपनी भतीजी की शादी में कतर (विदेश) से आए युवक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया में हुई। हत्यारों ने मृतक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। मृतक की पहचान कोरहिया गांव के हरती टोल निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद अब्बास के रूप में हुई है। वह खाड़ी देश कतर में रहता था और 15 दिन पहले अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने घर आया था। घटना के बाद शादी रोक दी गई है और पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. मृतक के चार भाई हैं और चारों खाड़ी देश में कारोबार करते हैं. दो भाई शादी में नहीं आए थे। 

उसके चचेरे भाई मोहम्मद अकबर के मुताबिक रविवार को उनकी बेटी की शादी थी। इसके पहले शनिवार को मिलाद की दावत थी। रात सवा नौ बजे बिजली चली गई। इसके बाद मोहम्मद अब्बास दावत से गायब हो गया। खोजबीन के बाद घर से करीब 500 मीटर दूर बांसवाड़ी के खेत में उसका शव मिला। परिजनों के अनुसार उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। गला रेतने के बाद हत्यारों ने उसके गुप्तांग का ऊपरी हिस्सा काटकर वहीं फेंक दिया। 

यह दृश्य देख हर कोई स्तब्ध रह गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर गहन जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि फिलहाल हत्या का कोई कारण पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है। वैज्ञानिक जांच के जरिए हत्यारों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उधर, घटना से भतीजी की शादी रुक गई है और घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के चार भाई हैं। सभी खाड़ी देश सऊदी और कतर में रहते हैं। अब्बास समेत दो भाई शादी में घर आए थे जबकि दो वहीं रुक गए।