पटना पहुंचे BJP नेता बीएल संतोष.. राजगीर में करेंगे अहम बैठक, चुनाव की दिशा होगी तय
Jul 14, 2025, 11:46 IST
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सांगठनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष शनिवार को पटना पहुँचे। आज राजगीर में उनकी अगुवाई में भाजपा की एक अहम सांगठनिक बैठक होगी, जिसे चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। बीएल संतोष इसी बैठक के लिए राजगीर रवाना होने वाले हैं।