Bihar Election: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी दिल्ली भाजपा, बिहार के रहने वालों को साधने की रणनीति तैयार
Aug 6, 2025, 20:20 IST
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने दिल्ली में रहने वाले राज्य के लोगों को लुभाना शुरू कर दिया है। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के ज़रिए उनसे संपर्क किया जा रहा है। उनका पूरा ब्यौरा तैयार किया जा रहा है ताकि बिहार विधानसभा चुनाव में उनका इस्तेमाल किया जा सके। इसके लिए मंडल स्तर पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। पार्टी ज़्यादा से ज़्या लोगों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।