×

Bihar Election 2020 Results: कांग्रेस ने बिहार में उतारे अपने पर्यवेक्षक, क्या पार्टी को सता रहा है टूट का डर?

 

बिहार में कल विधानसभा चुनाव के नतीजे सबके सामने आ जाएंगे। चुनाव नतीजों पर सभी की नजरें टिकी है। इससे पहले कांग्रेस को डर है कि बिहार में नतीजों के बाद पार्टी में टूट हो सकती है। पार्टी को आशंका है कि जीत के बाद उनके विधायकों को तोड़ा जा सकता है। इस डर के बीच कांग्रेस ने बिहार के सभी 38 जिलों में अपने पर्यवेक्षेक भेजे हैं। ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि कांग्रेस हर जिले में अपने पर्यवेक्षक भेज रही है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला खुद राजधानी पटना पहुंच गए हैं। दूसरे पर्यवेक्षक अविनाश पांडे भी पटना पहुंचे हैं। सुरजेवाला ने पटना में बैठक कर पार्टी के हर कांग्रेस ने्ता की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने को कहा है। एग्जिट पोल में दिख रहे कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस के सामने अपने विधायों को साथ रखना बड़ी चुनौती बन गया है। कांग्रेस को यह भी लग रहा है कि जीतने वाले विधायकों को पार्टी में बनाकर रखना बड़ा मुश्किल होगा।

गौरतब है कि बिहार चुनाव नतीजों से पहले आए तमाम एग्जिट पोल में महागठबंधन की जीत के दावे किए जा रहे हैं। महागठबंधन में कांग्रेस ने आरजेडी के साथ मिलकर बिहार में चुनाव लड़ा है। इसके चलते अगर बिहार में जीत महागठबंधन की हुई तो कांग्रेस को टूट का अभी से डर सताने लगा है। इस चुनाव में कांग्रेस ने करीब 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

Read More….
Bihar Election 2020 Results: कांग्रेस ने बिहार में उतारे अपने पर्यवेक्षक, क्या पार्टी को सता रहा है टूट का डर?
Bihar Election 2020 Result: क्या नतीजों से पहले तेजस्वी को बर्थडे पर मिलेगा जीत का तोहफा? पटना की सड़कों पर जश्न….