बिहार चुनाव से पहले CM Nitish का मास्टरस्ट्रोक, आज 1.11 करोड़ लोगों के खाते में आएंगे रुपए, बदल सकता है सियासी समीकरण
बिहार में आज 1.11 करोड़ लोगों के खातों में 1227 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएँगे। यह राशि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। अब प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1100 रुपये जमा होंगे। पिछले महीने नीतीश सरकार ने दिव्यांगों, विधवाओं और बुजुर्गों की पेंशन 400 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 1100 रुपये करने की घोषणा की थी। आज से बढ़ी हुई पेंशन लाभार्थियों के खातों में आएगी।
नीतीश सरकार इस मौके का फायदा उठाने में जुटी है।
इस मौके का राजनीतिक फायदा उठाने की भी कोशिशें जारी हैं। आज पटना में एक राज्यस्तरीय समारोह होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में पेंशन राशि वितरित करेंगे। इसके अलावा 38 जिला मुख्यालयों, 534 प्रखंड मुख्यालयों, 8053 पंचायतों और 43 हज़ार से ज़्यादा राजस्व गाँवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। बिहार सरकार का दावा है कि इन कार्यक्रमों में 60 लाख से ज़्यादा लाभार्थी शामिल होंगे। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कई बड़ी योजनाओं का भी ऐलान किया है।
क्या शशि थरूर बनेंगे केरल के मुख्यमंत्री? कांग्रेस सांसद ने खुद शेयर किया सर्वे
ग्रामीण इलाकों में बनेंगे मैरिज हॉल
चुनावी साल में नीतीश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में मैरिज हॉल बनवाने का फैसला किया है। नीतीश सरकार राज्य की 8 हज़ार से ज़्यादा पंचायतों में मैरिज हॉल बनवाएगी। इस योजना को लग्न मंडप योजना नाम दिया गया है। इसके लिए सरकार ने 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपये मंज़ूर किए हैं। कहा जा रहा है कि इस मैरिज हॉल का संचालन जीविका दीदी करेंगी।
आधी आबादी को आकर्षित करने की पूरी कोशिश
नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए डोमिसाइल नीति लागू की है। अब सरकारी नौकरियों में महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। दूसरे राज्यों की महिलाओं को सामान्य वर्ग में जोड़ा जाएगा। बता दें कि पहले बाहरी राज्यों की महिलाओं को भी 35% आरक्षण का लाभ मिलता था। अब सिर्फ़ बिहार की महिलाओं को ही यह लाभ मिलेगा। बिहार सरकार ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए 4,000 से 6,000 रुपये की मासिक इंटर्नशिप की भी घोषणा की है। युवाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नीतीश कैबिनेट ने मुख्यमंत्री-प्रतिज्ञा योजना को मंजूरी दे दी है।