×

मंत्रिपरिषद् की बैठक शुरू, कई बड़े प्रस्तावों पर चर्चा, सीएम नीतीश कुमार दे सकते हैं बड़ी सौगात

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहारवासियों को फिर से बड़ा तोहफा दे सकते हैं। पिछली कैबिनेट बैठक में 43 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं के लिए केवल 35 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव और बिहार युवा आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नगर विकास एवं आवास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, खेल विभाग, पथ निर्माण विभाग, वाणिज्य कर विभाग, विधि विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, निर्वाचन विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग से प्राप्त कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है।