×

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, चंपारण की प्रिया जायसवाल ने किया टॉप, Direct इस लिंक से चेक क

 

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित होते ही बेतिया की प्रिया जायसवाल के घर में खुशी का माहौल छा गया। राज्य संपोषित एसएस प्लस टू स्कूल हरनाटांड़ की छात्रा प्रिया जायसवाल ने विज्ञान संकाय में 484 अंक लाकर बिहार में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर है।


बिहार बोर्ड के टॉपर्स घोषित
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीनों स्ट्रीम (कला, वाणिज्य और विज्ञान) के नतीजों की घोषणा की। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में 12 लाख 92 हजार 313 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल थे।

बोर्ड परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी, 2025 तक राज्य भर के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक है और
दूसरी पारी दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक।

परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल
बिहार टॉपर बनने पर प्रिया जायसवाल के परिवार, स्कूल और पूरे जिले में जश्न का माहौल है। प्रिया के माता-पिता अपनी बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उसके पिता ने बताया कि प्रिया शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। उन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। स्कूल के शिक्षकों और सहपाठियों ने प्रिया को मिठाई बांटी और उसकी उपलब्धि पर बधाई दी। स्कूल प्रशासन ने भी कहा कि प्रिया हमेशा से ही एक होनहार छात्रा रही है और यह परिणाम उसकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है।

बिहार बोर्ड टॉपर्स को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
बिहार सरकार ने टॉपरों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है। शीर्ष छात्रों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि इस प्रकार है - प्रथम स्थान के लिए ₹2 लाख, दूसरे स्थान के लिए ₹1.5 लाख तथा तीसरे स्थान के लिए ₹1 लाख। इसके अलावा, सभी टॉपर्स को लैपटॉप और किंडल ई-रीडर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे डिजिटल तरीके से अपनी आगे की पढ़ाई कर सकें।