×

Bihar Election 2020: महागठबंधन में सीट शेयरिंग की संभावना पर क्षेत्र विस्तार की तैयारी में कांग्रेस

 

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में चुनाव होने हैं। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के महागठबंधन में अब तक सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। हाल में झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित कांग्रेस ने इस बार ज्यादा सीटों पर तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस उन सभी सीटों पर नजर बनाए हुए है जहां पिछले चुनाव में जनता दल युनाइटेड ने जीत दर्ज की थी।

दरअसल, पिछले चुनाव के दौरान जेडीयू महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के साथ थी। लेकिन इस बार वह एनडीए के समर्थन में है। महागठबंधन में आरजेडी के बाद दूसरे नंबर की पार्टी है। इसके चलते बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस अपनी स्थिति को मजबूती देने में लगी है। पिछले चुनाव में कांग्रेस 41 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इनमें से 27 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी जीते थे। लेकिन इस बार के चुनाव में कांग्रेस अपनी सीटों के विस्तार पर रणनीति बना रही है।

कांग्रेस नेता सदानंद सिंह ने 80 सीटों पर दावेदारी को लेकर महागठबंधन में शामिल अन्य दलों को इसके बारे में संकेत दिए थे। वहीं कांग्रेस के एक नेता का कहना है कि पिछले दिनों कांग्रेस ने वर्चुअल रैली कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की थी। बता दे कि चुनावी ताल ठोकने के लिए राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच जनाधार तैयार कर रही है। राज्य में जल्द ही चुनावी शंखनाद होने वाला है। इस बार बीजेपी, जदयू, हम और लोजपा साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

Read More…
SBI ATM Rules: आज से बदल जाएगा SBI एटीएम से कैश निकालने का नियम, जानें पूरी प्रक्रिया
New Farm bill 2020: कृषि बिल का विरोध तेज, पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर